स्कूल में लगाई जागरूकता की पाठशाला

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के के आदेश पर जनपद स्तर पर चलाये जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत थानाध्यक्ष झिरौली मनवर सिंह द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करालापालड़ी में छात्र-छात्राओं के मध्य जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया l इस दौरान छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को साईबर,ऑनलाइन धोखाधड़ी सम्बन्धी अपराधों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों, साईबर हेल्पलाईन न0- 1930 के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करने व किसी के झांसे में न आने हेतु बताया गया।
वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत व उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों/नशा उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया एवं किसी भी प्रकार का नशा न करने की अपील की गयी।
महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधो (यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम आदि) गुड टच बैड टच के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों, नए कानून के बारें में जागरूक किया गया। वर्तमान में चल रहें अभियान ” आपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें के तहत शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया साथ ही बाल भिक्षावृति, बाल श्रम से मुक्त करने व बाल शिक्षा पर सहयोग देने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।
इसी क्रम में यातायात नियमों के बारे मे जानकारी देते हुए नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने एवं सदैव यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताकर खूब मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस सहायता न0- 112 की जानकारी देकर इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। उपस्थित सभी से उक्त जानकारी को अपने परिजनों, आस-पास के लोगों व दोस्तों को भी बताने के सम्बन्ध में बताया गया।