देहरादून सीबीआई कोर्ट में पेश हुई उर्मिला सनावर

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कथित वीवीआईपी खुलासा मामले को लेकर उर्मिला सनावर आज देहरादून सीबीआई कोर्ट में पेश हुई। जिसमें उनके नार्को और पॉलिग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। जिसके बाद फैसला लिया गया कि उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का नार्को और पॉलिग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। ये टेस्ट कब होगा इसकी अभी तारीख तय नहीं हुई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले से सुर्खियों में आई उर्मिला सनावर आज देहरादून पहुंची। देहरादून पहुंचने के बाद उर्मिला सनावर सीबीआई कोर्ट में पेश हुई। इसके बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा वे बीजेपी की सक्रिय कार्यकता हैं। उन्हें न्याय की उम्मीद है।उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी उसने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा वो नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। अंकिता को न्याय के लिए वो हर टेस्ट देंगी। साथ ही उर्मिला सनावर ने कहा जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि नार्को टेस्ट न करवाने के लिए उन्हें 25 लाख और गाड़ी का भी ऑफर हुई थी। उर्मिला सनावर लगातार अंकिता हत्याकांड को लेकर मुखर हैं। वे इस मामले में वीवीआईपी के खुलासे की मांग कर रही है. इसके लिए ही वे नार्को टेस्ट करवाने को तैयार हैं। उर्मिला सनावर पहले ही मीडिया के सामने नार्को टेस्ट की बात कह चुकी हैं। उन्होंने साफ कहा है कि सीबीआई पर उन्हें भरोसा नहीं है। इससे पहले उर्मिला सनावर 23 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में पेश हुई थी। जहां उन्होंने नार्को टेस्ट की सहमति दी थी। इसके बाद उन्हें 26 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में पेश होना था। सीबीआई कोर्ट में पेश होने से पहले ही हरिद्वार पुलिस ने उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया था। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायती तहरीर पर हुई थी। जिसमें रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सुरेश राठौर की बेटी ने उर्मिला पर सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उर्मिला सनावर को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया था।