पूरा होगा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य : राजकुमार तिवारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 05 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एव जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने राजधानी देहरादून में ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ के संबंध में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये कहा की भाजपा संगठन ने नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य प्रदान किया हैं, वह निश्चित रूप से प्राप्त किया जायेगा। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है। पार्टी ने 20 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का उद्देश्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना भी है। अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला है।
राजकुमार तिवारी ने कहा की भाजपा प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भारतीय जनता पार्टी ने विगत 02 सितम्बर से अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 शुरू किया था। इस कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया था। सदस्यता अभियान को पीएम नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्ड कॉल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल करके दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता हैं। अगर, कोई भी व्यक्ति बीजेपी की सदस्यता लेना चाहते हैं तो उनको अपने फोन से मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के बाद उनके फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें मेंबरशिप नंबर दर्ज होगा। हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारी पार्टी इस देश की सबसे अलग पार्टी है क्योंकि हम अपने सदस्यता अभियान को हर 6 साल में नया करते है और पूरे प्रजातांत्रिक तरीके से करते हैं। हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करते हैं। भाजपा के संविधान के मुताबिक, हर 5-6 साल बाद नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। 2014 में जब भाजपा के 11 करोड़ सदस्य बने, उसके बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई। पार्टी का लक्ष्य फिलहाल 10 करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। जिन राज्यों को चुनाव की घोषणा हो गई है, उन राज्यों में यह सदस्यता अभियान बाद में चलाया जाएगा। जिससे पार्टी की कुल सदस्यता में बाद में और ज्यादा इज़ाफ़ा होगा। 2014-15 में 11 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वर्ष 2019 में चले सदस्यता अभियान में 7 करोड़ लोग शामिल हुए थे यानी 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने थे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार तिवारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण सदस्यता अभियान नहीं चल रहा है। इन राज्यों में लगभग 2 करोड़ सदस्य बनाने का अनुमान है, जो कि पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस बार सदस्यता अभियान में डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिसमें मिस कॉल के बाद ओटीपी आने के बाद डिजिटल रूप से पूरी डिटेल भरनी पड़ती है। यह प्रक्रिया पार्टी को सदस्यता के आंकड़ों को सटीक और पारदर्शी बनाने में मदद करेगी। पार्टी के पास सदस्यता अभियान के बाद पक्का डेटा बैंक तैयार होगा, जो सक्रिय और विचार के प्रति मजबूत वोट बैंक का काम करेगा। इसके अलावा, सदस्यता लेने के बाद, केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, जिससे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार तिवारी का कहना है कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के पास डेडिकेटेड वोट बैंक तैयार होगा, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वरिष्ठ नेता राजकुमार तिवारी ने कहा की बीजेपी का यह सदस्यता अभियान उत्तराखंड प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेगा। पार्टी हर क्षेत्र में अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है, “हमारी कोशिश है कि पार्टी का हर सदस्य सक्रिय और समाज सेवा के प्रति समर्पित हो। बीजेपी ने उत्तराखंड में अपनी सदस्यता अभियान को नए आयाम तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का फोकस न केवल सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर है, बल्कि सभी वर्गों और समुदायों से अच्छे कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर भी है।

4 thoughts on “पूरा होगा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य : राजकुमार तिवारी

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. РедМетСплав располагает богатый перечень сертифицированных изделий из дефицитных материалов. Не важно, какие объемы вам необходимы — от тестовых образцов до глобальных поставок, мы выдерживаем оперативное исполнение вашего заказа.

    Каждая единица изделия подтверждена всеми необходимыми документами, подтверждающими их высокие характеристики. Внимательное отношение — залог нашего успеха — мы на связи, чтобы снимать ваши вопросы одновременно с этим формировать условия под специфику вашего бизнеса.

    Доверьте снабжение вашего объекта профессионалам РедМетСплав и убедитесь в высоком уровне сервиса.

    Поставляемая продукция:
    Титан ПТМ(А)-2 Титан ПТМ(А)-2 — это высококачественный инструмент, предназначенный для профессионалов и любителей. Его отличает надежная конструкция и высокая производительность, что делает его идеальным выбором для самых разных задач. Благодаря использованию современных технологий, Титан ПТМ(А)-2 обеспечивает долговечность и эффективность в работе. Не упустите возможность купить Титан ПТМ(А)-2 и значительно улучшить свои профессиональные навыки. Инструмент подходит как для домашних, так и для профессиональных условий, обеспечивая безупречный результат на каждом этапе.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *