जनपद स्तरीय मिनी सरस आजीविका मेले का शुभारंभ

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने जनपद स्तरीय मिनी सरस आजीविका मेले का शुभारंभ किया। 13 नवंबर तक आयोजित मेले में जनपद के छह विकासखंडों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए हैं। इस दौरान लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक दलों ने लोक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, रामलीला मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-20 बालक कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में डुंडा ने फोल्ड धनारी को 34-26 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।