ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना के साथ सेवादल ने किया कलम-दवात पूजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भगवान श्री चित्रगुप्त जी राष्ट्रीय सेवादल, देहरादून के सेवादारों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर (प्राचीन शिव मंदिर, रीठा मंडी), देहरादून में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ ‘कलम-दवात’ पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा कलम-दवात का पूजन कर सभी के जीवन में ज्ञान, बुद्धि एवं सद्बुद्धि की कामना की गई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सेवादार विवेक मोहन श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, संजय गर्ग, कपिल गुप्ता, पीयूष भटनागर, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, तरुण सक्सेना, सुदीप सक्सेना, प्रदीप कुमार सहाय, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, ए.एस. वर्मा एवं सरस्वती नारायण यादव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।