देहरादून, 28 जुलाई। देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के उद्देश्य से एमडीडीए द्वारा आयोजित दूसरे चरण की जनसुनवाई को नागरिकों का लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों से नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए करीब 28 सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। इनमें सड़क एवं यातायात व्यवस्था, भूमि उपयोग, जल निकासी, पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं, हरित क्षेत्र तथा आवासीय एवं व्यावसायिक विकास से जुड़े विषय प्रमुख रहे। प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी परीक्षण किया जाएगा तथा व्यवहारिक एवं जनहित से जुड़े सुझावों को नियमानुसार महायोजना-2041 के अंतिम प्रारूप में सम्मिलित किया जाएगा।