देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दून पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित पुलिस कर्मियों को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।