मलबे में दबी महिला के लिए देवदूत बनी दून पुलिस

देहरादून 05 जून। मलबे में दबी एक महिला के लिए दून पुलिस देवदूत बन गई। 02 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबी महिला को पुलिस द्वारा बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। महिला के परिजनों एवं स्थानीय जनता ने पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना राजपुर पर सूचना मिली कि ओल्ड राजपुर में एक भवन का पुशता गिरने से कुछ लोग उसके मलबे के नीचे फंस गए हैं। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा, साथ ही एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस को भी घटना के सम्बन्ध में सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर देखा कि एक संकीर्ण गली के अंदर एक पुस्ता गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से एक महिला उसके मलबे के नीचे फंस गयी थी, जिसका आधे से ज्यादा शरीर मलबे के अंदर दबा हुआ था। स्थिती की गम्भीरता के दृष्टिगत अन्य रेस्क्यू टीमो का इन्तेजार किये बिना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल स्थानीय लोगों के साथ फावड़ा, बेलचा, आदी की सहायता से मलबे में फंसी महिला को निकालने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा अन्य रेसक्यू टीमो के पहुँचने पर उनके साथ मिलकर कडी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस टीमो द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की महिला के परिजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।