हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं। यह दवा कंपनी पुहाना में स्थित है, जहां टैबलेट, सिरप और कैप्सूल तैयार किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति देखकर ड्रग इंस्पेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत दवा उत्पादन पर रोक लगाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस जगह दवाइयों का उत्पादन हो रहा था, वहां साफ—सफाई का ध्यान नहीं रखा गया था। कंपनी के हर कक्ष में गंदगी फैली हुई थी, जो कि दवा निर्माण के मानकों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा, कंपनी में प्रतिकूल हवा और पानी के इस्तेमाल से जुड़े मानक भी पूरे नहीं किए गए थे। रिकॉर्ड और स्टोरेज में अनियमितता व दवाओं के उत्पादन और स्टोरेज में भी गंभीर खामियां पाई गईं। तैयार की गई दवाइयां स्टोरेज की जगह कॉरिडोर में रखी हुई मिलीं, जो कि स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों के विपरीत है। साथ ही, उन पर बैच रिकॉर्ड भी नहीं था, जो यह दर्शाता है कि दवा कंपनी में गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इन सभी खामियों को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने तत्काल प्रभाव से कंपनी के दवा उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कंपनी सभी आवश्यक मानक पूरे नहीं करती, तब तक उत्पादन शुरू नहीं हो सकेगा। इसके अलावा, यदि जल्द ही आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो कंपनी का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

वर्क फॉर होम के नाम पर पौने दो लाख रूपये की ठगी
देहरादून। वर्क फॉर होम के नाम पर पौने दो लाख रूपये की ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एकता विहार सहस्त्रधारा रोड निवासी आशा तनेजा ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात मोबाइल नम्बर से उसके व्हाटसएप्प पर एक मैसेज आया जिसमे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रिया बताया और कहा की उनकी कम्पनी यूटयूबर से जुडी हुई है और यूटयूब हमे प्रोफाइल बढाने के लिए पैसे देता है। वह इन चैनलो को फाँलो करने के लिए कई कर्मचारीयो को काम पर रख रहे। जिसके लिए वह प्रतिदिन 2000 से 20000 रुपये तक कमा सकते हो अगर काम करना चाहते हो तो यस लिख कर भेजो उसके द्वारा यस लिखकर भेज दिया जिसके पश्चात व्हाटसएप्प पर यूटयूब सब्सक्राइब करने के लिए लिंक भेजा जिसको उसके द्वारा सब्सक्राइब कर दिया गया। प्रिया द्वारा बताया गया कि उसको चुन लिया गया है उसको पहला भुगतान किया जायेगा जिसके लिए एक इनविटेशन कोड व एक लिंक भेजा जिसके माध्यम से वह टेलीग्राम पर उससे नाम के पेज पर ले गये। जिसके द्वारा उससे यूपीआई आईडी मांगी जिसमे उनके द्वारा 150 रुपये भेजे गये। जिसमे उसको यूटयूब चैनल को सब्सक्राइब करने का काम दिया जाता था। जिसके लिए उसको पैसे देने के लिए कहा गया। उसको उन पर ट्रस्ट हो गया। उसके द्वारा पैसे मांगे गये तो बोला कि उसके पैसे फ्रिज हो गये है। अगर पैसे वापस चाहिए तो उसके 25 हजार रुपये देने होंगे। जिसके पश्चात उसको अहसास हुआ उसके साथ इन लोगो द्वारा फ्राड किया गया है। इन लोगो द्वारा स्वंय को यूटयूब का कर्मचारी बनकर वर्क फ्राम होम के नाम पर उसके साथ कुल 1 लाख70 हजार रुपये की आनंलाइन धोखाधडी की गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।