एसओजी ने चलाया चेकिगं एवं जागरूकता अभियान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

बागेश्वर। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान”के तहत प्रभारी एसओजी द्वारा चेकिगं एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। आज प्रभारी एसओजी प्रहलाद सिंह द्वारा एसओजी के साथ शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की वाहन चैकिंग के दौरान वाहन में संधिग्द अवस्था में होने पर चेक किया तो वाहन में नशा करते हुए पाने पर चार व्यक्तियो के खिलाफ पुलिस एक्ट में, व एक वाहन के खिलाफ एमवी एक्ट में चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही प्रभारी एसओजी द्वारा उक्त व्यक्तियो को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाते हुए। नशीले मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराते हुए इन से दूर रहने की अपील की गई। जीवन में नशे से शरीर में आने वाली ब्याधियों से के बारे में विस्तार पूर्वक बाताया। जिसमें मुख्य रूप से नशीले पदार्थों के सेवन तस्करी से होने वाली हानि और इनसे शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया, ताकि भविष्य में युवा वर्ग को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके और नागरिकों की समाज के निर्माण और राष्ट्रीय विकास में अहम भूमिका हो सके।

 

One thought on “एसओजी ने चलाया चेकिगं एवं जागरूकता अभियान

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *