एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 2 नवंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार जारी हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 296 ग्राम गांजा बरामद किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान केशवपुरी बस्ती डोईवाला से 01 अभियुक्ता सुलेखा पत्नी दिनेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कोवाली डोईवाला को 01 किलो 296 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या -340/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया।