संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वस्थ जीवनशैली एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी की क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक मीना समरा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, स्वस्थ आदतें अपनाने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न संवादात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहन भारती, रमेश शर्मा, व्यवसाय कार्यालय प्रमुख रोहित नौटियाल, जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक राम बाबू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं राजकुमार तिवारी के सहयोग एवं समर्थन के लिए कंपनी की ओर से आभार व्यक्त किया गया। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है।