संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 05 अक्टूबर। उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री संतोष गौरव ने आज देहरादून स्थित आयोग के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। इस अवसर पर आयोग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री संतोष गौरव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुये कहा की राज्य के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जायेगा, यह उनकी पहली प्राथमिकता मे शामिल हैं। संतोष गौरव की ताजपोशी से सफाई कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर देखी गई।
गौरतलब हैं की उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा निवासी संतोष गौरव को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष दर्ज़ा राज्य मंत्री नियुक्त किया था, इसी क्रम में आज संतोष गौरव ने देहरादून स्थिति आयोग के कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर आयोग कार्यालय के समस्त स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संतोष गौरव का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इसके उपरांत संतोष गौरव ने आयोग कार्यालय में पदभार संभाला और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का धन्यवाद अदा किया और इस नई जिम्मेदारी के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सफाई कर्मचारी वर्ग के नेताओ एवं दलित समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने दर्जा राज्य मंत्री उपाध्यक्ष संतोष गौरव का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अदा किया।