देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करी। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों के 83 पुलिस एक्ट में चालान किये, 01 लाख 10 हज़ार का जुर्माना किया। नियमों का उल्लंघन करने पर 06 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम में चालान कर 3000 का जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में आज विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बरोटीवाला में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों आदि के सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों के 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान करते हुए कुल 110000 रूपये का जुर्माना किया गया तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 06 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर 3000 का नगद जुर्माना वसूला गया।