नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी

देहरादून। नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी रहीं। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग डेढ लाख रुपये मूल्य की 05.70 ग्राम स्मैक बरामद की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सूर्य किरण नशा मुक्ति केंद्र के पास पश्चिमी वाला विकास नगर से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र खेलू निवासी डूमेट, बाढ़ वाला, विकास नगर मूल निवासी ग्राम चापनू कालसी देहरादून उम्र 34 वर्ष को 05.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध सख्या- 280/2026 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।