सावन मास में पवित्र गंगाजल से होगा भोले का जलाभिषेक

देहरादून, 26 जुलाई। महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आगामी श्रावण मास शिव महोत्सव में भगवान पृथ्वीनाथ महादेव जी के सामूहिक रुद्राभिषेक और जलाभिषेक हेतु आज प्रातः हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाने के लिए सेवा दारों ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। दिगंबर दिनेश पुरी ने अवगत करवाया कि आज प्रातः में सेवादार मंदिर में एकत्र हुए जहां श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का जय घोष कर लगभग 10 बड़े-बड़े डरमो में लोडिंग गाड़ी में शैलेंद्र सिंघल, कपिल गुप्ता आदि ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। सेवादल द्वारा अवगत करवाया गया कि आज देर शाम में पवित्र गंगा जल मंदिर में आ गया, जो आगामी शिव महोत्सव तक मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा और सावन मास में पवित्र गंगाजल से भोले जी का जलाभिषेक और सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। जो भक्त किसी कारणवश घर से गंगाजल नहीं ला पाते उनको मंदिर में ही पवित्र गंगाजल जलाभिषेक के लिए वितरित किया जाएगा। हरिद्वार जाने वालों में शैलेंद्र सिंघल कपिल गुप्ता राजेश प्रवीण बबलू गोविंदा आदि प्रमुख रहे।