एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में पिण्डारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोजबीन हेतु बागेश्वर पुलिस, एसडीआरएफ एवं संयुक्त रेस्क्यू टीमें निरंतर अभियान चला रही हैं। दुर्गम क्षेत्रों में मैन्युअल सर्च, दूरबीन एवं ड्रोन कैमरों की सहायता से संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है। साथ ही सभी आवश्यक तथ्यों एवं परिस्थितियों का परीक्षण करते हुए अभियान की सतत निगरानी की जा रही है। उत्तराखण्ड पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करें एवं आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।