कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन

देहरादून। मसूरी स्थित शहीद स्थल पर पहुँचकर कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उत्तराखंड के इन अमर सेनानियों ने जिस समृद्ध, न्यायपूर्ण और जनकल्याणकारी राज्य का स्वप्न देखा था, उसे साकार करने का संकल्प भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए तत्पर है। यह बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे लिए एक सतत प्रेरणा है, जो हमें जनसेवा, न्याय और विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की दिशा देता है। उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीद आंदोलनकारियों के प्रति हम कृतज्ञ हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और प्रदेश की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।