एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
चमोली, १६ दिसंबर। संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशों पर जनपद में सघन सत्यापन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज थाना थराली क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों व कर्मचारियों के पहचान पत्रों व दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान ठेकेदार अंकित देवराड़ी द्वारा नेपाल मूल के मजदूरों का सत्यापन न कराए जाने पर 5000/- का चालान किया गया, वहीं बिना सत्यापन रह रहे 08 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।