एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं के आह्वान पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लिए महारैली का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य के प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में यह महारैली की गई और उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत एवं वरिष्ठ नेताओ के अथक प्रयासो से हजारों की तादाद मे कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस महारैली मे प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, राजेंद्र शाह सहित समस्त विधायक एवं जिला महानगर अध्यक्ष गणों सहित हजारों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाग लिया।