पतंजलि विश्वविद्यालय में द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
हरिद्वार। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सम्मिलित हुये। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। शिक्षा के क्षेत्र में पतंजलि संस्थान उत्कृष्ट कार्य करते हुए युवाओं को अध्यात्म एवं योग से भी जोड़ रहा है जो कि अत्यंत सराहनीय है। पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह पर योग गुरु स्वामी रामदेव, आयुर्वेद के मर्मज्ञ आचार्य बालकृष्ण, समस्त विद्यार्थियों समेत पतंजलि परिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएँ दी।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की नैसर्गिक सौंदर्य, आध्यात्मिक ऊर्जा, समृद्ध संस्कृति, शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली परंपराओं से ओत-प्रोत देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के ‘रजत उत्सव’ के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति का आगमन समस्त उत्तराखण्डवासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।