देहरादून। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस ने कैण्ट क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुये 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कैंट पर राहुल साधी पुत्र पवित्र साधी निवासी बिन्दाल बस्ती नदी पार गोविन्दगढ़ आजाद कॉलोनी, देहरादून द्वारा एक तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल संख्या: बीआर-33-एजेड-3821 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैण्ट पर मुकदमा अपराध सख्या-131/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली कैंट पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए आज चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैण्ट क्षेत्र से एक अभियुक्त मौहम्मद नाजिम उर्फ गोलू पुत्र मौहम्मद कासिम उम्र 22 वर्ष निवासी मकान नम्बर-107 आजाद कॉलोनी, गोविन्दगढ़, थाना कैंट को उक्त घटना में चोरी गई मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना कों अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।