देहरादून 05 जून। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 कृष्ण गिरी जी महाराज जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं अपोलो डायग्नॉस्टिक की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर और हेल्थ एंड वेल्थ मेला का आयोजन मिशन स्कूल, पलटन बाज़ार में किया गया। आज दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं अपोलो डायग्नोस्टिक की और से टपकेश्वर महादेव मंदिर श्री श्री 108 किशन गिरि महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर एवं हेल्थ एंड वेल्थ मेले का आयोजन पल्टन बाज़ार मिशन स्कूल में किया गया। इस रक्तदान शिविर में 127 यूनिट रक्त मैक्स हॉस्पिटल द्वारा एकत्रित किया गया और साथ ही कई लोगो ने अपने ब्लड टेस्ट, लंग्स टेस्ट जैसे टेस्ट का लाभ मुफ्त में उठाया। श्री श्री 108 किशन गिरी महाराज के जन्मदिन पर देसी घी का मिल्क केक काट केर मनाया गया। अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा रक्तदान शिविर में आई हुई सभी धार्मिक एवं सामाजिक संथाओं को शॉल उढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनका इस रक्तदान शिविर में स्वागत किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, राज्यमंत्री अशोक वर्मा, मुख्य संरक्षक विजय बग्गा, मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, युवा संरक्षक अर्चित डावर, अधिवक्ता अध्यक्ष अनिल शर्मा, राजबीर सिंह बिष्ट, संजय गर्ग, हरमीत जायसवाल, शेखर फुलारा, हरीश विरमानी, विनय नागपाल, रोहित बहल, तेज प्रकाश तलवार, मनन आनंद, दिव्य सेठी, अमरदीप सिंह, हेम रस्तोगी, संजय कुकरेजा, संजय शर्मा, सनी कुमार, सुमित कोहली, मनीष वासन, सुरिंदर भाटिया, मनीष फुलारा, शुभम गुलाटी, सौरभ अग्रवाल अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।