एसएसपी दून की सटीक रणनीति का फिर दिखा असर

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। दुकान से नोटो की माला व सिक्के चोरी करने वाले डिलीवरी बॉय को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। डिलीवरी बॉयज के अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतो का सँज्ञान लेकर एसएसपी दून अजय सिंह द्वारा उनकी सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे। अभियुक्त के कब्जे से 71 नोटो की मालाये व 1140 सिक्के बरामद हुए। अभियुक्त द्वारा रात्री में दुकान से नोटो की मालायें व सिक्के चोरी किये थे। घरेलू सामान की डिलीवरी के दौरान आते- जाते दुकानों, मकानों की अभियुक्त रैकी करता था। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है, नशे की पूर्ति के लिये अभियुक्त ने चोरी की घटना को अजांम दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 05 जुलाई को आशारानी निवासी डीजे पूजा स्टोर 135 धर्मपुर देहरादून ने थाना नेहरू कालोनी में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान से विभिन्न नोटो की मालाये व नगद सिक्के चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल मुकदमा अपराध सख्या 243/25 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी को घटना के अनावरण के लिये आवशयक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा घटना के सम्बंध में सुरागरसी, पतारसी करते हुये मैनवली जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना में शामिल रहे अभियुक्तों का सत्यापन कर उनके अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी एंव मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त राहुल नौटियाल पुत्र श्यामलाल नौटियाल निवासी सुनार गाव चिन्याली सौड, थाना चिन्यालीसौड, जनपद उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की 10 व 20 रूपये की 71 नोटो की मालाये व 1140 सिक्के (10 रूपये) व 140 सिक्के (5 रूपये) कुल 24600/रूपये बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है नशे के खर्चों की पूर्ति के उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया था। अभियुक्त blinkit में डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा घरेलू सामान की डिलीवरी के दौरान आते जाते समय दुकानों/ मकानों की रैकी कर घटना को अंजाम देता है।