मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वितरीत किये छाते

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा विगत 30 जुलाई को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनु जैन एवं सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद एवं समीक्षा बैठक की थी। श्री मकवाना ने लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कर्मचारियों को छाते उपलब्ध कराने के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनोज जैन को निर्देश दिए थे। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों को छाते वितरित किए।