देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शाल एंव स्मृति चिह्न देकर भावभीनी विदाई दी।
आज पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में महोदय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
आज सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी :-
01- अ.उ.नि. स.पु. उम्मेद सिंह, सेवाकाल 36 वर्ष, 05 माह 16 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद सहारनपुर, पौडी गढवाल, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
02- स.उ.नि. (एम) मौ. नसीर, सेवाकाल 28 वर्ष, 11 माह 17 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
03- मुख्य आरक्षी 277 स.पु. (भू.पू. सैनिक) मोहन सिंह, सेवाकाल 15 वर्ष, 08 माह 14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
04- आरक्षी 13 ना.पु. (भू.पू. सैनिक) विजयपाल सिंह रावत, सेवाकाल 15 वर्ष, 01 माह 28 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
05- म. आरक्षी 661 ना.पु. श्रीमती गीता भण्डारी, सेवाकाल 22 वर्ष, 03 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।