देहरादून, 18 फरवरी। देहरादून जनपद में दून पुलिस ने मैराथन सत्यापन अभियान चलाया, इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 01 हज़ार से अधिक मकान मालिको का चालान किया गया और उनपर 01 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना किया गया। आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके तहत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर संपूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा डोर टू डोर जाकर किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू नौकरों व संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। व्यापक स्तर पर चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान कुल 6372 लोगों का सत्यापन कर उनकी व्यक्तिगत जानकारी जुटाई गई।
सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 278 संधिक्तो को संबंधित थाने/ चौकियों पर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिनियम के तहत 154 संधिक्त व्यक्तियों के चालान कर 48750/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। संधिक्त अवस्था में मिले 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में लाकर दाखिल किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत पूरे जनपद में सत्यापन अभियान चलाया गया है, जिससे संधिक्त, बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगातार प्रभावी पुलिस करवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज प्रातः संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। लगभग 06 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 6372 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 1015 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 1,01,50000/- का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 278 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 154 संधिक्त व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 48750/- का जुर्माना को वसूला गया। इस दौरान विंभिन्न थाना क्षेत्रों में संधिक्त अवस्था में खड़े 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में दाखिल किया गया।
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.