विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन

बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गरूड विकासखंड के ग्राम पंचायत हवील कुलवान एवं सिरकोट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रचाार रथ का स्वागत किया गया। समस्त ग्रामवासियों को विकास खण्ड को आवंटित वाहन में स्थापित एलईडी के माध्यम सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का विस्तार पूर्वक प्रदर्शित करवाया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामवासियों के साथ मेरी जुबानी मेरी कहानी, धरती कहे पुकार सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी एवं जानकारियॉ प्रदान की गयी। यहां पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता को केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत इन्द्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सिरकोट, हवील कुलवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा कार्यकत्री, स्वास्थ्य विभाग की टीम, लाभार्थी व स्थानीय लोग समेत ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ, कृषि विभाग, शिक्षा, पशुपालन, सहकारिता, बाल विकास एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

One thought on “विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *