देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। कैबिनेट मंत्री ने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने पिता विजय बहुगुणा एवम् दादा स्वः हेमवती नंदन बहुगुणा के श्री दरबार साहिब से जुड़े संस्मरणों व स्मृतियों को भी सांझा किया। स्वः हेमवती नंदन बहुगुणा जी की श्री दरबार साहिब में अटूट आस्था थी।