जनता की सुरक्षा सर्वोपरि : धन सिंह रावत

पौड़ी गढ़वाल। आज कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल स्थित सर्किट हाउस में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष एवं गुलदार के बढ़ते आतंक की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। पौड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा गुलदार के आतंक पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, विधायक राजकुमार पोरी, प्रभारी जिलाधिकारी, डीएफओ पौड़ी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा हेतु वन विभाग पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करे, ताकि क्षेत्रवासियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।