देहरादून, 25 सितम्बर। दून पुलिस ने अवैध खुखरी के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओ के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। जब पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया उस समय वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त, चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सांय गश्त, चैकिंग के दौरान डाकपत्थर बैराज के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई तो वह पुलिस टीम को देखकर घबरा गया, अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम इन्तजार उर्फ जादू पुत्र सलीम पुत्र निकट बस अड्डा डाकपत्थर थाना विकासनगर देहरादून, उम्र 31 वर्ष बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध खुखरी बरामद हुई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओ के 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। आज भी अभियुक्त किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।