निः शुल्क नेत्र शिविर में 17 की हुई जांच

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में मनसूना में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 17 के नेत्रों की जांच हुई, जिसमें से 04 ग्रामीणों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के सहयोग से मनसूना में आयोजित शिविर में 08 पुरूष व 9 महिलाओं के नेत्रों की जांच की, जिसमें से 10 लोगों को दवा वितरित की गई, जबकि 04 ग्रामीणों की आंखें मोतियाबिंद से ग्रसित मिली। जिनका देहरादून स्थिति विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा रविवार को देहरादून ले जाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अगला निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर के आगामी 11 सितंबर को गुप्तकाशी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनमानस से इन निःशुल्क शिविरों का लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि उक्त शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर व आशा कार्यकत्री से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके मौके पर मौजूद मेडिकल टीम द्वारा आगामी 08 सितंबर तक मनाए जा रहे नेत्रदान पखवाड़े के तहत आयोजित जागरूकता सत्र में नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी दी व नेत्र सुरक्षा को लेकर बरती जाने वाले व्यवहार को अपनाने को लेकर भी जागरूक किया। मेडिकल टीम में दृष्टिमितिज्ञ सौरभ बर्तवाल, फार्मासिस्ट सौरभ रावत, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।