राजधानी दून मे आयोजित हुआ तीज उत्सव

देहरादून, 10 अगस्त। स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल सभागार में भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती नेहा जोशी द्वारा तीज उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम बड़े उत्साह व धूम-धाम से मनाया गया।
स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में श्रीमती नेहा जोशी द्वारा आयोजित तीज उत्सव को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा की हरियाली तीज के उत्सव ने हमारी समृद्ध उत्तराखंडी लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंग दिया। माँ पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे और आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए। टिहरी की नथ, कुमाऊँ का पिछौड़ा, जौनसार का घाघरा और धाँटू से लेकर गोरखाली की पारंपरिक गुन्यू चोली तक, महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से उत्तराखंड की विविध लोक संस्कृतियों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूरी ने कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री भाजपा श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी श्रीमती ज्योति कोटिया, विनोद उनियाल, ऋतु मित्रा, स्वराज विद्वान, गीता रावत, सोना सजवाण , मधु चौहान, मसूरी नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी, नीरू देवी, जागर गायिका श्रीमती बसन्ती बिष्ट, निर्मला जोशी, निर्मला नैनवाल, डॉ. दीपा रावत, गीता रावत सहित अन्य सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रहीं।