एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 12 जून। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड के गौरव, पद्मश्री से अलंकृत एवं भारतीय निशानेबाजी जगत के प्रेरणास्रोत जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। जसपाल राणा का खेल जगत में अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी प्रेरणा और उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।