विशिष्ट जनसंपर्क अभियान : समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने विशिष्ट जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने वाले व्यक्ति बन चुके हैं। जनता जिस प्रकार उन्हे पसंद करती है, उसे देखकर लगता है ये सिलसिला अभी बहुत लंबा चलने वाला है। पिछले 12 वर्षों में सुशासन, सेवा के साथ कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिए। आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, विश्व स्तर पर भी देश का मान बढ़ा है। आज श्रीमती कपूर ने प्रेमनगर क्षेत्र में भीम सिंह भाकुनी (भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त), जगमोहन सुंद्रियाल (संयुक्त सचिव भारतीय संसद, सेवानिवृत), सेवानिवृत सूबेदार मेजर सतीश चंद तोमर, दून लॉरेंस एकेडमी के चेयरमैन दिनेश चंद्र थपलियाल से भेंट की और 12 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में अवगत कराया। श्रीमती कपूर ने बताया कि हम सभी चाहते है नरेंद्र मोदी इसी प्रकार देश की सेवा करते है और स्वस्थ रहे।