देहरादून । इस अक्षय तृतीया, भारत के भरोसेमंद ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर और टाटा समूह का एक ब्रांड, क्रोमा आपकी त्यौहार की खरीदारी को ‘गोल्डन अवसर’ में बदल रहा है। क्रोमा में एयर कंडीशनर, बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन, साउंडबार और अन्य उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है। 19 अप्रैल को उपलब्ध इन सीमित अवधि के ऑफर्स में आपको मिलेगी भारी छूट, कैशबैक, एक्सचेंज बेनिफिट्स और आसान ईएमआई भी, इनका लाभ उठाएं और अपने घर को अपग्रेड करने का सबसे सही मौका हाथ से जाने न दें। इतनाही नहीं, अगर आपके पास टाटा नेउ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आपको मिलेगा चुनिंदा एप्पल और गूगल प्रोडक्ट्स पर नेउकॉइन्स के रूप में 10 प्रतिशत तक की बचत का आकर्षक अवसर।
त्यौहारों की खुशी होगी दोगुनी क्योंकि क्रोमा में 25,000 से ऊपर के उत्पादों पर 3,200 तक की बचत के साथ फ्लैट 10 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। यह ऑफर टॉप ब्रांड्स के एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, टेलीविजन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन की चुनिंदा रेंज पर लागू है। इसके साथ ही, चुनिंदा कैटेगरी और ब्रांड्स पर 15,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। साथ ही, छात्रों और शिक्षकों को सभी मैकबुक पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट मिल रही है।
इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, “अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राहक ऐसी खरीदारी करना चाहते हैं जो उनके लिए दीर्घकालिक मूल्य और समृद्धि लाए। हमारे ‘गोल्डन ऑफर्स’ के साथ, हम गर्मियों के ज़रूरी उपकरणों और अत्याधुनिक होम एंटरटेनमेंट पर बेहतरीन डील्स लेकर आए हैं। अब हमारे ग्राहकों के लिए बेहतरीन और सार्थक अपग्रेड के साथ इस त्यौहार को मनाना और भी आसान हो जाएगा।
ये फेस्टिव ऑफर्स पूरे भारत के सभी क्रोमा स्टोर्स पर सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं। हर बजट के ग्राहकों को बेहतरीन कीमतों पर प्रीमियम टेक्नोलॉजी अपनाने का एक शानदार अवसर क्रोमा दे रहा है।
अंतिम कीमतों में लागू बैंक कैशबैक, पुराने उपकरणों की एक्सचेंज वैल्यू और जहां लागू हो, वहां अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।