उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : राहुल गांधी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके जोशी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है, कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं -आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। बीजेपी राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज बीजेपी के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।