ऋषिकेश, 29 मार्च। आज अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा ऋषिकेष में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया। मंच की वरिष्ठ नेत्री कमला पंत ने कहा अंकिता भंडारी में न्याय तब तक पूरा नहीं है जब तक वीआईपी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री रहते हुए 3 वर्ष पहले अंकिता हत्याकांड में वीआईपी को कमरा बताकर वीआईपी अपराधियों को बचाने के लिए बयान दिया था, जो एक घोर संदिग्ध अपराधी को बचाने का अपराधिक कृत्य है।
महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि मंत्री रहते हुए प्रेमचंद अग्रवाल बोलते हैं कि वीआईपी कोई व्यक्ति नहीं कमरा है, जबकि सीबीआई ने अंकिता हत्याकांड मुकदमे में कोर्ट ने भी दर्ज वीआईपी को व्यक्ति बताया है। ये साफ दिख रहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल वीआईपी को बचा रहे हैं। मंच नेत्री उमा भट्ट ने कहा भाजपा का चाल चरित्र महिला विरोधी रहा है, पूरे देश में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के शोषण की आए दिन खबरें आती हैं। उत्तराखंड की धरती को भाजपा ने दूषित कर दिया महिला अपराधों में सबसे पहले भाजपा नेताओं ने नाम आता है। मंच से जुड़े युवा नेता मोहित डिग्री ने इस कांड में प्रेमचंद अग्रवाल की भूमिका को आपराधिक कृत्य कहा। मंच की सदस्य सुजाता पाल ने कहा भाजपा का चाल चरित्र दिखने लगा है, एपस्टीन फाइल्स में भाजपा के मंत्रियों का नाम आ रहा है, भाजपा सरकार की महिला आयोग की अध्यक्ष का नाम महिला यौन अपराधों में आ रहा है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता शामिल हैं और भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है।
युवा नेता मोहित डिमरी सूरज और कनिष्क का कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जब तक वीआईपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा ये बड़े शर्म की बात है कि भाजपा नेता वीआईपी अपराधियों के पोस्टर लगा रहे हैं और उनके गले में फूल माला डाल रहे हैं।
मंच के सदस्यों ने प्रेमचंद अग्रवाल के घर बाहर सड़क पर लगे वीआईपी के पोस्टर को फाड़कर हटा दिया और चेतावनी देते हुए कहा कि वीआईपी के पोस्टरों को भाजपा नेता तुरंत हटाएं नहीं तो उन्हें राज्य की जनता हटा देगी। मंच के सदस्य, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के घर के बाहर सड़क पर गए और सभा करी इस सभा को पंकज क्षेत्री, ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल, उषा डोभाल, कनिष्क जोशी, सूरज सिंह नेगी द्वारा संबोधित किया गया। इस घेराव में 86 वर्षीय पद्मा गुप्ता एवं मंजू बलोदी, विजया नैथानी, हेमलता, सुरेंद्र सिंह नेगी, शांता नेगी, बिना डंगवाल आदि के अलावा ऋषिकेश के आम जान बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।