एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में आयोजित 56वें अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवसेना प्रमुख उत्तराखंड गौरव कुमार रहें। इस अवसर पर गौरव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही कहा कि अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट के अदम्य साहस और बलिदान को उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश नमन करता है। उन्होंने गाँधी जी के साथ मिलकर अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह में अपना योगदान दिया। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करता है। कार्यक्रम में अभिषेक शाही, पारस थापा, भूपेंद्र शाही, राजीव गुरंग एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों उपस्थित रहे। गौरव कुमार ने आयोजक मंडलो को इस गरिमामय आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल आयोजन हेतु शुभकामनाए दी। इस अवसर पर शिवम् गोयल, वासु परविन्दा, अमित डिमरी आदि उपस्थित रहे। मैच टीम रायपुर 11 और रुद्राक्ष टीम के बीच हुआ जिसमें रायपुर 11 ने दो गोल एव रुद्राक्ष 11 ने एक गोल किया। इस तरह रायपुर 11 टीम विजयी हुई और दूसरा मैच थंडर यंग और सिटी यंग के बीच हुआ जिसमें थंडर यंग ने विजेता हासिल की। टीम रायपुर 11 और थंडर यंग को विजय की बधाई एवं शुभकमनाए प्रेषित की।