एसएसपी देहरादून ने किया टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक

देहरादून, 15 फरवरी। आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिये आने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा उपस्थित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त करते हुए पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गई, मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन हेतु पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की गई।