थाना जाजरदेवल पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा गश्त

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिवस एसओ जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में, हल्दू व जमतडी क्षेत्र में थाना जाजरदेवल पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गश्त की गई। साथ ही एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत Search & Seizure Procedure (तलाशी एवं जब्ती की प्रक्रिया) को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आपसी समन्वय, कानूनी प्रावधानों तथा कार्यवाही की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके। पिथौरागढ़ पुलिस जनपद में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसी प्रकार कड़ी एवं सतत चौकसी बनाए हुए है।