राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की बैठक का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 07 फरवरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में देहरादून नगर निगम स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन से नगर निगम शाखा अध्यक्ष सोनू खेरवाल, नगर निगम शाखा के महासचिव धीरज भारती और तमाम नगर पालिकाओं से आए प्रतिनिधि व नेता , कर्मचारी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर के विस्तार से चर्चा की गई और सभी संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा बनने पर विचार किया, ताकि संयुक्त मोर्चे के माध्यम से राज्य के स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर के प्रदेश के मुख्यमंत्री व शासन प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। उसके उपरांत आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव जितेंद्र देरवंत, नगर पालिका उधमसिंह नगर से विनोद कुमार, शक्ति फार्म से रवि कुमार, नानकमत्ता से विकास कुमार, नानकमत्ता से राजीव, किच्छा से अजीत सिंह व संजय सिंह, नगर पालिका शिवालिक नगर से अमित, नगर पालिका मुनि की रेती से विनोद कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, तेजपाल, सोनू, राजेश, इंदर सिंह, दिनेश, बाबूलाल, पीला, साहिल आदि कर्मचारी गण मौजूद थे।