एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 20 जनवरी। पंजाब नेशनल बैंक ने आज वित्त वर्ष 2026 की तीसरी और 9 वीं तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम घोषित किए। शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष 13.1% बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 5,100 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 4,508 करोड़ था। अस्तियों पर रिटर्न वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 1.03% से सुधरकर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 1.06% हो गया। परिचालन लाभ वर्ष-दर-वर्ष 13% बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में .7,481 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 6,621 करोड़ था। सकल गैर-निष्पादित अस्तियां अनुपात दिसंबर’24 के 4.09% से वर्ष-दर-वर्ष 90 आधार अंक सुधरकर दिसंबर’25 में 3.19% हो गया। शुद्ध गैर-निष्पादित अस्तियां अनुपात दिसंबर’24 के 0.41% से वर्ष-दर-वर्ष 9 आधार अंक सुधरकर दिसंबर’25 में 0.32% हो गया। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडबल्यूओ सहित) दिसंबर’24 के 96.77% से वर्ष-दर-वर्ष 22 आधार अंक सुधरकर दिसंबर 25 में 96.99% हो गया। प्रति शेयर बुक वैल्यू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 102.02 से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 114.09 हो गई, जो 11.83% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाती है। प्रति शेयर आय वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 3.92 से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 4.44 हो गई, जो 13.27%.की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाती है। वैश्विक कारोबार दिसंबर 24 के 26,39,991 करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 9.5% बढ़कर दिसंबर’ 25 में 28,91,528 करोड़ हो गया। वैश्विक जमा दिसंबर’24 के 15.30 लाख करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 8.5% की वृद्धि दर्ज करते हुए दिसंबर’25 में 16.60 लाख करोड़ हो गए। वैश्विक अग्रिम दिसंबर’24 के 11.10 लाख करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 10.9% बढ़कर दिसंबर’25 में 12.31 लाख करोड़ हो गए। रैम अग्रिम दिसंबर’24 के 5.96 लाख करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 11.0% बढ़कर दिसंबर’25 में 6.62 लाख करोड़ हो गए। सीडी अनुपात दिसंबर’24 में 72.6% की तुलना में दिसंबर’25 में 74.2% रहा। सीआरएआर दिसंबर’24 के 15.41% से सुधरकर दिसंबर’25 में 16.77% हो गया, जो 136 आधार अंकों की वृद्धि दर्शाता है|
जमा: बचत जमा वर्ष-दर-वर्ष 4.8% की वृद्धि दर्ज करते हुए 5,15,799 करोड़ हो गए। चालू जमा वर्ष-दर-वर्ष 9.1% की वृद्धि दर्ज करते हुए 76,377 करोड़ हो गए। कासा जमा वर्ष-दर-वर्ष 5.3%. की वृद्धि दर्ज करते हुए 5,92,176 करोड़ हो गए। बैंक का कासा शेयर दिसंबर 25 तक 37.1% रहा। कुल सावधि जमा दिसंबर’25 तक वर्ष-दर-वर्ष 10.4% की वृद्धि के साथ 10,68,114 करोड़ हो गए। अग्रिम: कोर खुदरा अग्रीम में दिसंबर 2025 तक बैंक में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.9% की वृद्धि हुई। कोर रिटेल क्रेडिट के अंतर्गत – आवास ऋण वर्ष-दर-वर्ष 14.5% बढ़कर ₹1,27,364 करोड़ हो गया और वाहन ऋण वर्ष-दर-वर्ष 35.7% की वृद्धि दर्ज करते हुए 33,458 करोड़ तक पहुंच गया। कृषि अग्रिम दिसंबर’25 तक वर्ष-दर-वर्ष 9.8% बढ़कर 1,91,629 करोड़ हो गए। एमएसएमई अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 18.1% बढ़कर ₹1,88,209 करोड़ हो गए।
आस्ति गुणवत्ता: सकल गैर-निष्पादित अस्तियां दिसंबर 24 के 45,414 करोड़ से 6,100 करोड़ घटकर दिसंबर’25 तक 39,314 करोड़ हो गईं। शुद्ध गैर-निष्पादित अस्तियां दिसंबर 24 के 4,437 करोड़ से 603 करोड़ घटकर दिसंबर’ 25 तक 3,834 करोड़ हो गईं।
लाभप्रदता: वित्त वर्ष 2026 के 9वें माह के लिए शुद्ध लाभ ₹11,679 करोड़ रहा, जबकि इसी अवधि के लिए परिचालन लाभ 21,789 करोड़ तक पहुँच गया। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए कुल आय ₹37,253 करोड़ थी और वित्त वर्ष 2026 के 9वें माह के लिए 1,10,698 करोड़ थी, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 7.2% और 9.2% की वृद्धि दर्ज करती है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए कुल ब्याज आय 32,231 करोड़ थी और वित्त वर्ष 2026 के 9वें माह के लिए ₹96,066 करोड़ थी, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 2.8% और 7.0% की वृद्धि दर्ज करती है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय ₹5,022 करोड़ थी और वित्त वर्ष 2026 के 9वें माह के लिए ₹14,632 करोड़ थी, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 47.2% और 26.2% की वृद्धि दर्ज करती है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए कुल ब्याज व्यय ₹21,698 करोड़ थे और वित्त वर्ष 2026 के 9वें माह के लिए ₹64,487 करोड़ थे, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 6.8% और 11.7% बढ़े हैं। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए परिचालन व्यय ₹8,074 करोड़ थे और वित्त वर्ष 2026 के 9वें माह के लिए 24,422 करोड़ थे, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 3.2%और 3.6%बढ़े हैं।