“नायक प्रशिक्षण शिविर” आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
ऋषिकेश। योग नगरी ऋषिकेश में विप्र फाउंडेशन द्वारा सर्व समाज को शिक्षा, संस्कार व रोज़गार के सूत्र में पिरोने के पावन उद्देश्य से आयोजित “नायक प्रशिक्षण शिविर” में श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने “आरोहण मंत्र” विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायी आशीर्वचन प्रदान किए। शिविर सामाजिक नेतृत्व, मूल्यबोध तथा राष्ट्र-निर्माण की दिशा में एक प्रेरक पहल के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा “गुरुजी”, संरक्षक बनवारी लाल सोती, संस्थापक सुशील ओझा, शिविर संयोजक डॉ. सुनील शर्मा सहित देशभर से चयनित प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही।
उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून स्थित “दून शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय” के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ को ध्येय-वाक्य मानकर सेवा-समर्पित स्वयंसेवक चिकित्सकों एवं सेवाभावियों द्वारा स्थापित “स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी” द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानन्द जी की 162वीं जयंती तथा हेल्थ मिशन के 13वें स्थापना दिवस का आयोजन श्रद्धा, गरिमा और प्रेरक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने अपने अमृतमय आशीर्वचनों द्वारा समस्त उपस्थित जनसमुदाय को सेवा, राष्ट्रधर्म और मानवकल्याण के उच्च आदर्शों के प्रति अनुप्राणित किया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह आलोक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विंदलस बायोटेक के संस्थापक अशोक कुमार विंदलस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में श्याम बागरी, अंकित शर्मा, डॉ. अनुज सिंघल (सचिव, स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी), डॉ. ताराश्री सिंघल (कार्यकारी निदेशक, धर्मावाला चिकित्सालय) एवं डॉ. राकेश त्यागी (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी) की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आर.एस.एस. के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, सहप्रचारक चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय, पद्मश्री डॉ. आर.के. जैन, पद्मश्री भूपेन्द्र कुमार, संजय, डॉ. गीता जैन (प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज), डॉ. हिमांशु एरन (सुभारती हॉस्पिटल), डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. नरेंद्र रूंगटा, धनंजय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष गौरव प्रदान किया। समारोह के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द जी के सेवा, राष्ट्रबोध और मानव-कल्याण के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में स्वास्थ्य-सेवा के क्षेत्र में अधिक व्यापक, सुलभ और संवेदनशील योगदान हेतु संकल्प को पुनः दृढ़ किया गया। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि “सेवा ही साधना” के भाव से प्रेरित जन-कल्याण की सतत प्रतिबद्धता का उज्ज्वल उद्घोष सिद्ध हुआ।