एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कहना हैं की उत्तराखंड पुलिस का व्यवहार उनके लिए बहुत सहयोग पूर्ण रहा और उन्होंने एसआईटी जांच में पुलिस का पूरा सहयोग किया। ये जांच कई घंटे चली और अभी बाकी है, बाकी की एसआईटी जांच हरिद्वार में होगी। उनका कहना हैं की वह पुलिस को काफी जानकारी दे चुकी जो भी अंकिता भंडारी हत्या कांड से जानती थी। उन्हे पूर्ण विश्वास है अंकिता को पूरा न्याय मिलेगा। अंकिता भंडारी पर कोई भी दल राजनीति न करे। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा की आज उनकी तबियत बहुत खराब है।