एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 23 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को 25 दिसम्बर को लेखक गाँव, देहरादून में आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025, बाल अटल व्याख्यान प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रण दिया।