अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से किया गया फायर रिस्क निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
रुद्रप्रयाग। अग्निशमन इकाई रुद्रप्रयाग द्वारा अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से किया गया फायर रिस्क निरीक्षण। एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री गणनाथ सिंह के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सुदृढ़ अग्निशमन व्यवस्था बनाए जाने के क्रम में विभिन्न होटलों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई, उपस्थित कर्मचारियों को उपकरणों से सम्बन्धित संचालन की जानकारी दी गई तथा जिन संस्थानों में अग्निशमन उपकरण व्यवस्था पूर्ण नहीं थी वहां आवश्यक अग्निशमन उपकरणों को तत्काल स्थापित करने हेतु नोटिस निर्गत किए गए।