एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
कोटद्वार। जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जा रही है।
जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालकों के वाहन मौके पर सीज़ कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट चलना और मोबाइल फोन का प्रयोग जैसे जोखिमपूर्ण व्यवहार पर भी पुलिस ने कुल 29 चालकों पर (यातायात श्रीनगर–03, यातायात कोटद्वार–11, कोटद्वार-04, लक्ष्मणझूला–08, लैंसडाउन–01, कालागढ–02) चालान किए गए। सघन अभियान के परिणामस्वरूप जनपदभर में कुल 114 वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।