उत्तरकाशी। दैवीय आपदाओं/आपात स्थिति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर समन्वय हेतु आज पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ़, फायर, पीएसी, यातायात एवं आपदा-प्रबन्धन से जुडे सभी विभागों ने मिलकर जनपद उत्तरकाशी में 07 इन्सीडेंट प्वाईंट जांगला, केदारताल क्षेत्र, जिला अस्पताल, लदाड़ी, डुण्डा, सिलक्यारा टनल व रा0इ0कॉ0 बडकोट में संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित आपदा-प्रबन्धन से जुडे विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला आपदा परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी से मॉक ड्रिल की निगरानी कर संचालित करवाया गया।