द्रोण आश्रम में हुई सामूहिक करवाचौथ पूजा अर्चना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 10 अक्टूबर। सामूहिक करवाचौथ पूजा अर्चना द्रोण आश्रम में कई दशकों से सामूहिक रूप से गढ़वाली, कुमाऊनी, गोरखाली,पंजाबी, वैश्य और अन्य सभी समाज के लोग सामूहिक रूप से करवाचौथ का विशेष पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ-साथ सफल दाम्पत्य जीवन और परिवार में सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना करते हैं। इस पावन अवसर पर सामूहिक रूप से करवाचौथ की कथा श्रवण कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भगवती जोशी, गीता जोशी, उमा पाटनी, विभूति कांबोज, नीरा रतूड़ी, सीमा पाटनी, भारती थापा, विमला जोशी, जानकी जोशी, कल्याणी गोलियांन, नीतू पाटनी, रेखा गुप्ता, रेखा कुमार गुड़िया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। पूजा अर्चना के बाद मातृ शक्ति द्वारा भजन कीर्तन और नृत्य और गायन भी किया गया।